फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हावड़ा अमृतसर मेल में चेन पुलिंग

Wed, 13 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। ट्रेनों में चेन पुलिंग की बढ़ रही घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। धरपकड़ न होने से लगातार ट्रेनों में चेन पुलिंग हो रही है। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर सोमवार दोपहर लखनऊ से रायबरेली जा रही हावड़ा अमृतसर मेल में मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास चेन पुलिंग हुई। इससे ट्रेन के पहियों में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी।
विज्ञापन


लोको पायलट ने जांच की और 20 मिनट बाद ट्रेन आगे बढ़ी। चेन पुलिंग हावड़ अमृतसर मेल के कोच संख्या एस 4 में हुई। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन में चेन पुलिंग के कारण पहियों से चिंगारी निकलने लगी। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर खड़े वाहन चालकों में भी अफरातफरी मच गई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी रही।

लोको पायलट की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने काफी देर तक चेन पुलिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसके राय ने बताया कि लोको पायलट की सूचना मिली है। चेन खींचने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




आरपीएफ के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
बछरावां। बछरावां कस्बे के रहने वाले शशिकांत, राममूरत, ज्ञान प्रकाश, अंकुर व मयंक का कहना है कि आरपीएफ की लापरवाही की वजह से बीते एक माह में चेन पुलिंग के मामले बढ़े हैं। तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन में चेन पुलिंग होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन मामलों में अंकुश न लगाया गया तो आरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हम मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें