छापेमारी से बीज दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने हरचंदपुर कस्बा स्थित मौर्या बीज भंडार से सरसों बीज के दो नमूने लिए।
न्यू मौर्या बीज भंडार से सरसों के दो व गेहूं का एक नमूना लिया। कृष्णा ट्रेडर्स से सरसों के दो व गेहूं का एक नमूना लिया। गुप्ता ट्रेडर्स से गेहूं के दो व सरसों बीज का एक नमूना लिया।
श्याम ट्रेडर्स से सरसों एक व गेहूं का दो नमूना लिया। शर्मा बीज भंडार से गेहूं का एक नमूना लिया। कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने दुकानदारों को सही रेट में बीज बेचने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि महंगे रेट पर बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। वहीं एफएसडीए की टीम ने लालगंज व गुरुबख्शगंज क्षेत्र में होटलों में छापेमारी की।
छापे में दूषित मिठाइयों व पनीर के चार नमूने भरे। होटलों में गंदगी मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया। करीब 35 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट की।
एफएसडीए के एफएसओ सिद्धार्थ कुमार ने न्यू चौहान स्वीट्स लालगंज में पनीर का नमूना भरा। होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस दिया। कृष्णा स्वीट्स में भी गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस दिया।
सीएफएसओ जेपी त्रिपाठी व एसके साहू की टीम ने लालगंज में ही चौहान स्वीट्स से छेना मिठाई, दुर्गेश गुप्ता की मिठाई की दुकान से पेड़ा और बादशाह स्वीट्स से बेसन लड्डू का नमूना लिया।
मन्नीलाल की दुकान पर दूषित लड्डू व मिठाई मिली। गुरुबख्शगंज में भी मिठाई की कई दुकानों पर गंदगी मिली। टीम ने सभी दुकानों से करीब 35 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप रहा।