उक्त विचार शनिवार को एनटीपीसी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में समूह महाप्रबंधक राकेश सैमुएल ने व्यक्त किए। इससे पहले परियोजना महाप्रबंधक ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया।
महाप्रबधंक संजय मदान ने कहा कि परियोजना विद्युत उत्पादन के अलावा अपने पूरे दायित्वों का निर्वहन कर रही है। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें महिलाओं, बच्चों ने भाग लिया।
परिसर में पौधरोपण किया गया। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनिल कुमार झा द्वारा दिए गए भाषण तथा शुभकामनाओं का प्रसारण किया गया। इस मौके पर कंचन नाथ के अलावा सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।