फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रताड़ना से तंग गर्भवती ने नदी में कूदकर दी जान

Thu, 18 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। लालूपुर गांव के पास सई नदी में बुधवार शाम सात बजे महिला का शव मिला। मां का आरोप है कि ससुरालवाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी ने कूदकर सई नदी में जान दी है। बेटी गर्भवती थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई करने का दावा कर रही है। महिला की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


गढ़ी खास गांव की रहने वाली ज्ञानवती के मुताबिक उनकी बेटी लक्ष्मी (35) की शादी छतैया गांव निवासी धर्मराज साथ हुई थी। ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बेटी ने इसकी शिकायत कई बार उनसे की थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते बेटी ने सई नदी में कूदकर जान दी है। लक्ष्मी गर्भवती थी। चार वर्षीय बेटी भी है।

उधर, सई नदी में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर पड़ताल की। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें