फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिपो के लिए शुभ दिवाली, कमाए 46.87 लाख

Thu, 23 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां कस्बे में बस पर सवार होते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो के लिए दिवाली शुभ रही। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसों का संचालन किया गया। इसका नतीजा हुआ कि दिवाली के दिन ही डिपो की बसों ने 35 हजार से ज्यादा यात्रियों को उनके घर पहुंचा दिया। कमाई में भी पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़कर 46.87 लाख रुपये जमा कराए। मंडल में सबसे ज्यादा आय रायबरेली डिपो की हुई।
विज्ञापन


इस बार दिवाली पर यात्रियों को अधिक से अधिक सहूलियतें देने के लिए डिपो स्तर से पहले से ही तैयारी की गई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस बार दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 35 बसों का संचालन कराया। दिवाली पर दिल्ली से सबसे ज्यादा लोग अपने घरों को वापस आते हैं। डिपो ने इसी का फायदा उठाया। दिवाली के दिन बीती 20 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 35618 यात्रियों को बसों से उनके घरों तक पहुंचाया गया।

46.87 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर डिपो मंडल में सबसे आगे रहा। बुधवार को भी डिपो में भीड़ देखने को मिली। बछरावां में जो भी बस पहुंची, देखते ही देखते फुल हो गई। जिले के अन्य कस्बों में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन



इस साल दिवाली पर दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन कराया गया। 20 अक्तूबर को सबसे अधिक 46.87 लाख रुपये की आय डिपो को मिली। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें