जिले में बसंत उत्सव शनिवार को भी मनाया गया। घर, मंदिर और विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुख-समृद्धि के लिए हवन भी हुआ।
साई हॉस्टल परिसर में ब्रह्मभट्ट समाज सेवा परिषद की ओर से सरस्वती पूजन समारोह हुआ। अध्यक्षता करते हुए केसी शर्मा, दुर्गा प्रसाद, रामशंकर शर्मा व प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती की पूरे विधिविधान से पूजा की।
कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है। बस्तेपुर स्थित शैक्षिक संस्थान में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। संचालक सुशील यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।
हर्षी, मानसी ने सरस्वती वंदना ...हंस वाहिनी वीणा वादिनी ज्ञान की प्रदाती हो और सुधा और अदिति ने स्वागत प्रस्तुत किया। इस मौके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक अंकुर गुप्ता, सुखलाल आदि मौजूद रहे।
महराजगंज क्षेत्र के मोन स्थित बाबा ओरीदास कुटी में मेला, प्रवचन, हवन-पूजन हुआ। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, सरोजनी देवी, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कस्बा स्थित श्रीराम ठाकुरद्वारा में कन्या भोज हुआ। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कन्या भोज में तहरी का प्रसाद बांटा।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत उत्सव का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष केएस द्विवेदी, रामनरेश ने संयुक्त रूप से की। सभी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजनी बाजपेयी आए आगंतुकों का स्वागत किया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षा पुष्पा गुप्ता, व्यवस्थापिका डॉ. अमिता खुबेले, बीना गुप्ता, गायत्री अवस्थी आदि ने छात्राओं के साथ मां सरस्वती की पूजा की।
इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत किए। वहीं अभिनव इंटर कॉलेज में भी मां सरस्वती की छात्र-छात्राओं ने पूजा अर्चना की।
सुरजूपुर स्थित तपेश्वरी मंदिर और सिद्धेश्वर मंदिर में मां सरस्वती की पूरे विधिविधान से पूजा हुई। पं. बिंदागिरी महाराज ने हवन-पूजन कराया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, प्रवीण अवस्थी आदि मौजूद रहे।
रामेश्वर शिव मंदिर खीरों का शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। रात में जवाबी कव्वाली हुई। इसमें कानपुर की कीर्तनकारा निशा भारती और रायबरेली के कीर्तनकार अजय अनुरागी के बीच मुकाबला हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अशोक त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी, श्री नारायण शुक्ला, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।