फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की कोठरी में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। 10 दिनों से लापता का युवक का शव बुधवार को ट्यूबवेल की कोठरी में फंदे से लटका मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन

खाल भी गलकर गिरने लगी थी। शव की शिनाख्त सुशील कुमार के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के समदा मजरे गोविंदपुर कठोइया गांव में बुधवार को जानवर चरा रहे लोगों को ट्यूबवेल के आसपास बदबू मिली तो सभी घबरा गए।
लोगों ने ट्यूबवेल की कोठरी में झांका तो एक युवक का शव लटके देख घबरा गए। खबर पाकर सुशील के परिवारीजन भी पहुंच गए।
परिवार ने शव की शिनाख्त सुशील के रूप में की। ग्रामीणों ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। शरीर की खाल गलकर गिरने लगी थी। मौके पर सीओ महिपाल पाठक भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नौ मई को ही उसका विवाह हुआ था।
सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें