फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। किसुनदासपुर गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बुधवार सुबह पत्नी कमरे में पहुंची तो शव फंदे से लटक रहा था। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनू (40) फेरी लगाकर सामान बेचता था। इस समय कमाई न होने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मंगलवार शाम खाने के बाद वह परिवार के साथ सो गया। बताते हैं कि रात में वह कमरे में गया और रोशनदान से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
सुबह जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसएसआई रामराज कुशवाहा मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मां-बाप चार बच्चे व पति पत्नी सहित आठ लोगों का परिवार, न नौकरी न कमाई। जमीन जायदाद भी नहीं। आर्थिक तंगी व महंगाई की मार झेल पाना सोनू के बस में नहीं था। पत्नी व बच्चों की हालत उससे देखी नहीं जा रही थी। बस यही वजह थी कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले से गरीबी की मार झेल रहा परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मौत से पत्नी बिमला का हाल बेहाल है। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर खड़ी बूढ़ी मां की हालत खराब है। घटना से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें