फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर नाराज पति ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर पड़ताल की।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज के लालू का पुरवा मजरे सतांव गांव निवासी राजाराम पासी (50) की शराब के नशे में शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी रामा से खेत में मेंथा काटने को लेकर कहासुनी हो गई।
इसके बाद नशे में राजाराम खेत से वापस चला आया। पत्नी की बातों से क्षुब्ध राजाराम ने सीमेंट चादर शेड की पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। खेत से शाम करीब छह बजे वापस आए परिवारजनों ने जब राजाराम की लाश फंदे पर लटकती देखी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करीब रात नौ बजे सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने घटना की बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की।
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधेड़ की मौत स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें