फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से घंटों अंधेरे में रहा आधा शहर

Sat, 25 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार देर रात बारिश के दौरान बिजली न रहने से छाया अंधेरा। -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार शाम करीब 8.30 बजे बारिश के चलते आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। कहीं लाइन फाॅल्ट, तो कहीं पर इंसुलेटर धड़ाम हो गया। ऐसे में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। गर्मी व उमस से लोग बेचैन रहे। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम जैसे ही बारिश शुरू हुई, वैसे ही छोटा घासियाना, बड़ा घोसियाना, प्रगतिपुरम, तेलियाकोट, आचार्य द्विवेदी नगर, मधुबन, क्रांतिपुरी, गोराबाजार, आईटीआई, घंटाघर, प्रभुटाउन, इंदिरा नगर, विकास नगर, समेत 20 अन्य मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब नौ बजे बारिश थमने के बाद फॉल्ट खोजे गए।

इस दौरान पीएसी के पास टूटे तार को जोड़ा गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। प्रगतिपुरम के पास इंसुलेटर खराब होने से बिजली कटी रही। रात करीब 10.30 बजे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। उपभोक्ता शरद मेहरोत्रा, आशीष बाजपेयी, शिवकुमार व विशुन तिवारी ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कार्य तो कराया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत बहुत दूर है। बारिश व हवा चलने पर आपूर्ति ठप हो जाती है।

यही हाल ग्रामीण क्षेत्र का भी रहा। बिजली ट्रिपिंग से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान सुरक्षा को लेकर बिजली बंद थी। कई जगहों पर कुछ खामियां हैं, जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें