फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे जिले की बिजली गुल

Fri, 19 Aug 2016 11:16 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
त्रिपुला पावर हाउस में शुक्रवार को जले उपकरण को बदलते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई। तार टूटकर तालाब में गिरने के बावजूद लाइन को होल्ड कराने के चक्कर में शुक्रवार को ट्रांसमिशन त्रिपुला के यार्ड में आग लग गई। इससे जहां लाखों के उपकरण जल गए, वहीं शहर के तीन सब स्टेशन समेत 10 उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप होने से शहर समेत आधे जिले की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मरम्मत का काम शुरू कराया, लेकिन दोपहर बाद तक केवल दो उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी। यार्ड में आग लगने से करीब पांच लाख के उपकरण जल गए। शहर में बिजली न आने से पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को अंधेरे में कामकाज निपटाना पड़ा।

ट्रांसमिशन त्रिपुला से शहर के विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर को आने वाली लाइन का तार सुबह लगभग सात बजे टूटकर तालाब में गिर गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर के कर्मचारियों ने बिना लाइन की मेगरिंग किए ही लाइन को होल्ड कराने को कहा।
विज्ञापन


जैसे ही दुबारा आपूर्ति शुरू हुई। यार्ड में लगे उपकरण धू-धू करके जलने लगे। देखते ही देखते ट्रांसमिशन के यार्ड में सीटी, बस बार सहित अन्य सामान जलकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन मरम्मत काम शुरू कराया। दोपहर बाद तिलियाकोट, प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति शुरू हो सकी। 

वहीं अटौरा, खीरों, गुरुबख्शगंज, डीह, फुरसतगंज की बिजली बाधित है। त्रिपुला से ही बिजली डलमऊ ट्रांसमिशन को जाती है। त्रिपुला में खराबी आने से डलमऊ की भी आपूर्ति ठप हो गई। इससे डलमऊ ट्रांसमिशन से जुड़े सरेनी, लालगंज, गदागंज, उत्तरपारा, कठगर सब स्टेशन भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें