फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हलषष्ठी आज, महिलाओं ने की खरीदारी

Wed, 02 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाएं बुधवार को हलषष्ठी का व्रत रखेंगी। मंगलवार को त्योहार के लिए महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। इस पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


हलषष्ठी पर्व महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। शहर के घंटाघर, कैपरगंज, छोटी बाजार, बड़ी बाजार में महिलाओं ने विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। खरीदारी में खासकर पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री, शृंगार का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की मांग देखी गई।

पर्व के कारण स्थानीय बाजारों में रौनक देखी गई। महिलाओं की भीड़ के कारण बाजार गहमागहमी से भरे रहे। विक्रेताओं ने भी इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी दुकानों पर विशेष व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें