फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आत्म सुधार के संकल्प के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा

Thu, 30 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन करती महिलाएं। 
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के गांधी नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। इसमें सैकड़ों शिष्यों ने आहुतियां डालीं। हजारों भक्तों ने विशाल कन्या भोज और भंडारे में प्रसाद छका।
विज्ञापन



इस दौरान शिष्यों ने आत्मनिरीक्षण किया और अपनी कमियों को दूर कर आत्म सुधार का संकल्प लिया। उन्होंने सामाजिक कार्यों को पूरी शक्ति से करने का विचार भी दृढ़ किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पं श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी के शिष्य हैं। यह परिवार समाज में नशा मुक्ति, कुरीति उन्मूलन और समाज सुधार जैसे कार्यों में सक्रिय रहता है। संस्कारशाला में 14 दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ, पुंसवन, नामकरण और अन्नप्रासन्न जैसे अन्य संस्कार भी हुए।

प्रवक्ता भगवान दीन ने बताया कि यज्ञशाला का संचालन मनोराम शुक्ला, सुधा तिवारी, सावित्री शर्मा और रेनू शुक्ला ने किया। लक्ष्मेश्वर मिश्रा ने संस्कारशाला का संचालन किया। शशी तिवारी, सरोज सिंह, रेनू त्रिपाठी और रेनू टंडन ने यज्ञ और संस्कार संपन्न कराने में सहयोग दिया। गीता मिश्रा, रेखा सिंहा, पुष्पलता पांडे और मंजू सिंह ने भी इसमें योगदान किया।
विज्ञापन



गुरु का लिया आशीर्वाद
हलोर। क्षेत्र के गंगापुर कुटी मजरे बारी गोहन्ना गांव स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्री घिसियावन दास जी महाराज कुटी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही कुटी में दूर दराज से शिष्यों ने अपने गुरु के यहां पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कुटी पर हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गयाए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शहर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन करती महिलाएं। 

शहर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन करती महिलाएं। 

शहर के गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन करती महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें