बछरावां। बारूद में विस्फोट होने से मां-बेटी समेत तीन लोग झुलस गए। बछरावां सीएचसी के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा मजरे कुर्री गांव निवासी देवतादीन (60) परिवार के साथ उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के छगां खेड़ा गांव में आम की बाग की रखवाली कर रहे थे।
लखनऊ जिले के नगराम निवासी बाग मालिक पप्पू के कहने पर मंगलवार देर रात देवतादीन और उसके परिवार के लोग बंदरों को भगाने के लिए पेड़ के पास बारूद बिछा रहे थे। इस दौरान विस्फोट होने से सुखराना (38), उसकी बेटी मधू (12) के अलावा देतावदीन झुलस गए।
जानकारी होने पर परिजन सभी को लेकर सीएचसी बछरावां पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। सीएचसी में डॉ. प्रभात मिश्रा ने बताया कि मधु 60 फीसदी से ज्यादा झुलसी है। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद