फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जमीन धंसी, प्राचीन सुरंग निकली, जांच शुरू

Sat, 25 Jul 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के ओई गांव के पास बारिश में धंसी जमीन। संवाद
विज्ञापन
हरचंदपुर। क्षेत्र के ओई गांव में बारिश के दौरान जमीन धंस गई। इससे एक सुरंग सामने आई है। यह गांव अपने ऐतिहासिक एवं प्राचीन टीले के लिए प्रसिद्ध है। सुरंग निकलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों का दावा है कि सुरंग के अंदर प्राचीन ईंटों की दीवारें दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी गुरुदेई के खेत में यह घटना हुई। खेत की सतह पर करीब एक मीटर का गहरा गड्ढा बन गया है। इसके भीतर कई मीटर गहरी और लगभग 10 मीटर चौड़ी गुफानुमा सुरंग दिखाई दे रही है। यह खेत गांव के प्राचीन टीले पर स्थित है। ग्रामीणों के दावों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम, क्षेत्रीय लेखपाल एजी वर्मा और हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वैज्ञानिक तरीके से खोदाई भी कराई जाएगी। इससे सुरंग की वास्तविकता और उसके ऐतिहासिक महत्व का पता चलेगा।
विज्ञापन



-
सुरक्षा के उठाए गए कदम
जमीन अंदर से खोखली होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाए हैं। लोगों को सुरंग के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह प्राकृतिक घटना है या किसी प्राचीन संरचना का हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें