फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गेहूं चोरी के आरोप में प्रधान ने बच्चों को दी तालिबानी सजा, बिजली के खंभे से रस्सी से बांधा

Sat, 23 May 2026 12:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में गेहूं चोरी के आरोप में प्रधान ने बच्चों को तालिबानी सजा दी। बिजली के खंभे से रस्सी से बांधा। घटना से लोगों में आक्रोश है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में गेहूं चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने बच्चों को रस्सी से बिजली के पोल से बांध दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मजरे मझिगवां गांव की है। ग्राम प्रधान विजय पर बच्चों को बिजली के पोल से बांधने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में बच्चे डरे सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें