फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारें शिक्षा के प्रति हो रही संवेदनहीन

Sun, 03 Jan 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा में लगे शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। सरकार शिक्षकों को बोझ समझ कर उतार फेंकना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन होगा।
विज्ञापन

 
वे बस स्टेशन रोड स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मान समारोह और विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इससे पहले उन्होंने रिटायर्ड शिक्षक कन्हैयालाल शर्मा, राम प्रसाद प्रजापति, विजय शंकर बाजपेई, राम शंकर सिंह, देवदत्त यादव, रमेश चंद्र शुक्ल, राम खेलावन यादव, लाल बहादुर सिंह, समर बहादुर, प्रेम कुमार दुबे समेत 32 आदि को शॉल और गीता देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल और स्वागत श्रीकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, शैलेश बाजपेई, राकेश मिश्र, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। समारोह के दौरान उन्नाव के जिलाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।

इसमें सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को फिर से बहाल कर दिया गया। इस तरह संगठन के जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद शुक्ल 13वीं बाद अध्यक्ष बने।

जिलामंत्री धर्मेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष नन्हेलाल ने कहा संगठन ने शिक्षकों के हक के लिए आवाज बुलंद करता रहा है। आगे भी शिक्षकों की लड़ाई पूरे जोश के साथ लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें