फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेजों को मिले 15 सहायक अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिले के लिए 15 सहायक अध्यापक चयनित किए गए हैं, जिनमें से 13 उपस्थित हुए।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र का वितरण विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 10 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों को विशेष अभियान चलाकर भरने का संकल्प लिया है।
इसी कड़ी में लोक सेवा आयोग से चयनित 3317 सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें 15 सहायक अध्यापक इस जिले में नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें संस्कृत और अंग्रेजी विषय के चार-चार, गणित, जीव विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के दो-दो तथा गृह विज्ञान का एक सहायक अध्यापक शामिल है। इस मौके पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि मौजूद रहे।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में क्षमा सिंह, राजेंद्र कुमार, ज्योति पटेल, प्रीती सिंह, किरन सिंह, जानकी शरण, आकांक्षा यादव, अजय कुमार मौर्या, सुची सिंह, राम सिंह चौहान, अकीला आयशा, अनुज कुमार मिश्रा, अजय कुमार शामिल हैं। प्रदीप कुमार और प्रदीप कुमार पांडेय अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें