फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ज्वेलर्स की दुकान से चार लाख का माल पार

Tue, 10 Feb 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। बांदा-बहराइच मार्ग पर कोंसा मोड़ के निकट रविवार रात ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज क्षेत्र के बरदर गांव निवासी राहुल सोनी की कोंसा मोड़ पर ज्वेलर्स की दुकान है। शाम को रोहित दुकान बंद करके घर चले गए। सोमवार सुबह लोगों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध देखी। इसकी जानकारी रोहित को दी। रोहित ने बताया कि करीब 40 हजार रुपये नकदी समेत चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ अमित सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें