फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पार्ट की दुकान में लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बृजेंद्र नगर मोहल्ले में स्थित संतोष सिंह चौहान की ऑटो पार्ट्स की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का ऑटो पार्ट्स व गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान की ऊपरी मंजिल पर संतोष सपरिवार रहते हैं। सोमवार रात करीब एक बजे बेसमेंट में स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे तो दुकान से उठती लपटें देख सहम गए।
किसी तरह परिवार के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बेसमेंट सहित दुकान और आवास में रखा लाखों रुपये का ऑटो पार्ट्स और घरेलू सामान राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें