फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूटीआई टीएसएल केंद्र पर भी बनेंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत अब गोल्डन कार्ड की सुविधा यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेस लिमिटेड (यूटीआईटीएसएल) पर भी मिलेगी। जल्द ही जिले में करीब पांच सेंटर खोले जाएंगे। 30 रुपये जमा करके लाभार्थी आसानी ने गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी एवं निजी अस्पतालों के अलावा जन सुविधा केंद्रों पर ही अब तक गोल्डन कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था है। बताया कि इस कार्ड की मदद से हर साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देश के चिह्नित सरकारी व निजी अस्पतालों में मिलता है।
अब जन सुविधा केंद्रों पर वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेंयोर) के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अब यूटीआईएसएल को भी अनुमति मिल गई है। जल्द ही जिले में सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

लाभार्थी 30 रुपये जमा करके इन सेंटरों पर गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में अब तक 2,20,303 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रगति में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
2543 मरीजों की जांच, चार लोग मिले संक्रमित
जिले में मंगलवार को भी कोरोना का असर कम रहा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में टीमों ने मंगलवार को 2543 लोगों की जांच की। जांच में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पहले से संक्रमित 15 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में अब तक पॉजिटिव मिले 5,533 मरीजों में 5362 मरीज स्वस्थ हो गए। वर्तमान समय में 70 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें