सलोन। खेत गई दलित हिंदू बालिका के साथ मंगलवार को दूसरे समुदाय के एक युवक ने दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव निवासी नौ साल की बालिका कक्षा पांच में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर एक बजे वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि झाड़ियों के पास मौजूद गांव निवासी मुन्ना कुरैशी ने बालिका को पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर परिजन घबरा गए। पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। बालिका की बात सुनकर परिवार वाले दंग रह गए। ग्रामीणों का मौके पर मजमा जुट गया।
सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी मुन्ना कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।