फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हादसे में बालिका घायल, विरोध में हाईवे जाम

Thu, 06 Aug 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में बालिका की मौत के विरोध में मौरावां मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।
विज्ञापन
बछरावां। बेकाबू कार की टक्कर से बुधवार को एक बालिका घायल हो गई। शिकायत के चार घंटे बाद भी मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने लकड़ी-बल्ली रखकर बछरावां-मौरावां हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सीओ महराजगंज के समझाने पर एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुवंशखेड़ा इचौली निवासी आस्था (8) पुत्री हनुमान दोपहर 12 बजे सड़क पार कर रही थी। बछरावां-मौरावां मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे आस्था गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। शाम चार बजे तक कार चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोग आक्रोशित हो गए।

सभी ने छोटकावा खेड़ा चौरारा के पास लकड़ी व बल्ली रखकर बछरावां-मौरावां हाईवे जाम कर दिया। इससे दोनों ओर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन बालिका को टक्कर मारने वाली कार कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीण देशराज ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत दोपहर में की गई थी। चार घंटे बाद भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इससे सड़क जाम करनी पड़ी। ग्रामीण रामभरोसे, शंकर, विनोद यादव, सज्जनलाल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस का ढुलमुल रवैया रहा। पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी तक नहीं जुटा पाई। बस कार्रवाई करने का भरोसा देकर मामले को दबाने में जुटी रही। उधर, हादसे में घायल बालिका को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


कार्रवाई के आश्वासन पर माने लोग
सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने कार चालक को जल्द पकड़कर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर शाम पांच बजे हाईवे से लोग हटे। इससे आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बछरावां थाना क्षेत्र में बालिका की मौत के विरोध में मौरावां मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।

बछरावां थाना क्षेत्र में बालिका की मौत के विरोध में मौरावां मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।

बछरावां थाना क्षेत्र में बालिका की मौत के विरोध में मौरावां मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें