फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जहरीले जंतु के काटने से बच्ची की मौत

Tue, 15 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। सेवनपुर गांव में सोमवार शाम जहरीले जंतु के काटने से पांच वर्षीय बच्ची नैंसी की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची के पिता शीतल लोध नुनैरा गांव में आयोजित जलविहार मेले में जलेबी की दुकान लगाए थे, जबकि मां आरती खेत में काम करने गई थीं। घर में नैंसी अपनी सात वर्षीय बड़ी बहन नंदिनी और डेढ़ वर्षीय छोटे भाई शिवांक के साथ थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे घर में खेलते समय नैंसी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी मिलने पर मां और अन्य परिजन उसे लेकर सीएचसी खीरों पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील यादव ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बच्ची की मौत के बाद परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए शव लेकर सीएचसी से चले गए। बच्ची की मौत से मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले जंतु के काटने से बच्ची की मौत की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें