फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में शामिल हुआ सलोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सालोन (रायबरेली)। लंबे समय से विकास की आस लगाए बैठी नगर पंचायत सलोन को उस समय सौगात मिली। जब उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत सलोन का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में किया।
विज्ञापन

इसकी खबर मिलने से सभासदों व नागरिकों में खुशी है। चेयरमैन अशफाक चौधरी ने कहा कि योजना में चयन होने से नगर पंचायत का विकास तेजी से कराया गया। सभी वार्डों का सर्वागीण विकास कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से जारी आदर्श नगर योजना की सूची में जिले में नगर पंचायत सलोन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़कों से लेकर पेयजल की समस्या को भी दूर कराया जाएगा। साफ-सफाई का कार्य होगा। योजना में शामिल होने से सभासद इसरार हैदर, मोहम्मद अफसर, शकील अंसारी, मोहम्मद हमीद, नसरीन अख्तर, आतिका फातमा, फरहीन बानो, हिना परवीन, मोहम्मद अशफाक ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें