फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जुलाई तक बनवाएं गाड़ियों के कागजात : एआरटीओ

Fri, 03 Jul 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भी एआरटीओ उमेश कटियार की टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। आग से बचाने के लिए लगाए गए सुरक्षा उपकरण भी देखे। इस दौरान छह स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विद्यालय संचालकों को सात जुलाई तक वाहनों के परमिट और फिटनेस बनवाने के निर्देश गए दिए।
विज्ञापन


एआरटीओ की टीम ने शहर के साथ ही सलोन, हरचंदपुर व बछरावां क्षेत्रों में भी स्कूली वाहनों में मानकों की जांच की। कई स्कूली वाहनों के फिटनेस और परमिट नहीं मिले। इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त बिना परमिट के मिले चार अन्य स्कूली वाहनों का चालान भी किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना फिटनेस और परमिट के संचालित होने वाले किसी भी स्कूली वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहनों में फायर किट को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें