फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कतार से छुटकारा, क्यूआर कोड से जमा करें हाउस टैक्स

Tue, 09 Dec 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अब शहरवासियों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए कतार नहीं लगानी पड़ेगी। अब क्यूआर कोड से घर बैठे हाउस टैक्स जमा हो सकेगा। सोमवार को नगर पालिका परिषद रायबरेली कार्यालय में ऑनलाइन लिंक आधारित टैक्स कलेक्शन सिस्टम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रायबरेली के 34 वार्डों में ढाई लाख की आबादी रहती है। करीब 45 हजार मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। अभी तक नगर पालिका में तैनात 11 संग्रह अमीन और दो राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से हाउस टैक्स का बिल लोगों के घर तक पहुंचाया जाता था। टैक्स जमा करने के लिए नागरिकों को पालिका दफ्तर आना-जाना पड़ता था। कभी अधिकारियों के न मिलने से निराशा हाथ लगती थी तो कभी कंप्यूटर में नेटवर्क की समस्या की रहती है।

ऐसे में कई बार दफ्तर के चक्कर लगाने पर नागरिक टैक्स जमा कर पाते थे। अब नई व्यवस्था के तहत नागरिक घर बैठे हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। ईओ का कहना है कि पालिकाकर्मियों की ओर से नागरिकों के घर जाने वाले टैक्स बिल पर क्यूआर कोड होगा। इसकी मदद से लोग घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


टैक्स कलेक्शन सिस्टम की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना, राजस्व निरीक्षक राहुल समेत अन्य बैंक अफसर मौजूद रहे।

शहर में पहले ही स्वकर प्रणाली है लागू : ईओ
ईओ स्वर्ण सिंह के मुताबिक नगर पालिका ने पहले ही शहर में स्वकर प्रणाली लागू कर रखी है। इसके तहत नागरिकों को स्वयं तय करना होता है कि उनका सालाना हाउस टैक्स कितना हुआ है। इसके बाद संग्रह अमीन व राजस्व निरीक्षक घरों मेंं जाकर जांच करते हैं कि नागरिकों की ओर से जो टैक्स निर्धारित किया है वह सही है या नहीं। अब टैक्स जमा करने की ऑनलाइन सुविधा होने से नागरिकों की राह और आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें