फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गेगासों गंगा पुल हल्के वाहनों के लिए खुला

Sun, 28 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गेगासों गंगा पुल की मरम्मत के बाद निरीक्षण करती डीएम सरनीत कौर ब्रोका व एसपी रवि कुमार।
विज्ञापन
सरेनी। गेगासों गंगा पुल को हल्के वाहनों के लिए शनिवार को खोल दिया गया। डीएम सरनीत कौर ब्रोका व एसपी रवि कुमार ने पुल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुल 1970 के दशक में बनवाया गया था। समय के साथ यह कमजोर हो गया था। इसी कारण हाल ही में यातायात बंद कर इसकी मरम्मत कराई गई थी। अब मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार से दो व चार पहिया वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है। 10 से 12 जुलाई के बाद भारी वाहन भी इस पुल से गुजर सकेंगे। पुल पर लाइटें भी लगवाई जाएंगी। गेगासों गंगा घाट का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पुल की मजबूती और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने पुल पर रोशनी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें