फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलर में गैस रिसाव छह नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर 6 के बॉयलर में गैस रिसाव के कारण शनिवार देर रात बंद करना पड़ा है। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। खराबी से बिजली उत्पादन में असर पड़ा। अधिक ताप से धधक रहे बॉयलर को ठंडा होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अफसरों का दवा है कि रविवार शाम तक यूनिट चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यूनिट नंबर 6 में शनिवार को दोपहर से बॉयलर की ट्यूब में रिसाव हो रहा था। प्रारंभ में इसे चलती यूनिट में ही ठीक किए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन खास सफलता न मिलने इस बारे में उत्तरी ग्रिड और एनटीपीसी के उच्च प्रबंधन को सूचित किया गया। सूचना के बाद देर रात करीब एक बजे यूनिट को बंद कर दिया गया।
यूनिट बंद होने के बाद अधिक ताप से धधक रहे बॉयलर को ठंडा होने का इंतजार करना पड़ा। रविवार सुबह जब बॉयलर ठंडा हुआ तो मरम्मत का काम शुरू हुआ। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्यूब में गैस रिसाव के कारण यूनिट को बंद किया गया था। मरंमत का काम पूरा हो चुका है। रविवार रात तक यूनिट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें