फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभ्यर्थियों के लिए 50 बसों के फेरे बढ़ाए

Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 21 जून को होने वाली नीट को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। डिपो की 50 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बसों में परीक्षार्थियों को आधा किराया देना होगा।
विज्ञापन


रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर नीट होगी। परीक्षा में 2718 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। गैर जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। रायबरेली डिपो से कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित अन्य सभी रूटों पर संचलित बसों के फेरे बढ़ाए हैं। इससे दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में आसानी होगी।

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सभी रूटों पर बसों के विशेष प्रबंध किए गए हैं। बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन बसों को संबंधित रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें