फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दो सेमी घटा गंगा नदी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा टला

Thu, 30 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को दो सेंटीमीटर घट गया। जलस्तर घटने से कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीते एक सप्ताह से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की ओर से मंगलवार को जलस्तर 97 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को जलस्तर 96.980 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ऐसे में दो सेमी जलस्तर घट गया। केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर स्थिर रहने का दावा भी किया है। हालांकि अभी भी डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढि़यों तक पानी अभी भरा हुआ है। जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो पानी सीढि़यों के नीचे तक पहुंच जाएगा।

नदी के जलस्तर में आई कमी से कटरी इलाके के अंबहा, बबुरा, जमालनगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांव के लोगों को बाढ़ से राहत मिल गया है। किसान महादेव, सजन यादव, कृष्ण कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव जंतुओं का खतरा था। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। नदी का पानी घटने से बाढ़ की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें