फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्नान घाटों के पास तक पहुंची गंगा

Wed, 06 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ गंगा तट पर जलस्तर बढ़ने से घाट तक पहुंचा जलस्तर।
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इससे कटरी के गांवों में खलबली मचना शुरू हो गई है। स्नान घाटों तक पानी आ गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि अभी बारिश का पानी गंगा में आ रहा है, इस कारण वृद्धि का स्तर कम है। जब बांधों से पानी छोड़ा जाएगा तो गंगा तेजी से बढ़ेंगी। डलमऊ, सरेनी और ऊंचाहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ सतर्कता बढ़ गई है। चार दिन में गंगा का जलस्तर करीब 400 सेमी बढ़ गया। इससे कटरी के जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, बबुरा, अंबहा, रेवती सिंह में ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीर दौड़ने लगी है।

मंगलवार को गंगा का जलस्तर 97.360 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर है। डलमऊ में गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है। इस समय गंगा का जलस्तर हर चार घंटे में एक सेमी बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से डलमऊ के स्नानघाट के पास तक पानी आ गया है। तीर्थ पुरोहित घाट के किनारे रखे तखत हटा रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन ने गंगा कटरी के गांव का निरीक्षण किया था। अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह व उप जिलाधिकारी फरीद अहमद खान ने जमालनगर मोहद्दीनपुर, चकमलिक भीटी, बबुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांव का जायजा लिया था।

इस दौरान किसान राजकुमार, सूरजदीन, गया प्रसाद, राजकली, ज्ञानवती, रामकली ने बाढ़ आने की आशंका जताते हुए चिंता जाहिर की थी। डलमऊ एसडीएम फरीद अहमद खान ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजस्व कर्मचारियों को हालात पर निगरानी रखने के लिए लगा दिया गया है।


तीन जगह बनाई जाएंगी बाढ़ चौकी
गंगा का पानी बढ़ रहा है। अगर नरौरा बांध से पानी छोड़ा गया तो जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में राहत के लिए पूरे गौतमन, राजा डल पार्क और ग्राम तनहा के पंचायत भवन में अस्थायी बाढ़ चौकी खोली जाएगी। इसके लिए एसडीएम ने निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


पांच दिन के जलस्तर पर नजर
शुक्रवार-96.860 मीटर
शनिवार-96.890 मीटर
रविवार- 96.920 मीटर
सोमवार-96.950 मीटर
मंगलवार-97.360 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें