फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इंजन फेल होने से दो घंटे खड़ी रही गंगा गोमती

Thu, 07 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन उस समय फेल हो गया, जब यह ट्रेन रायबरेली की ओर आ रही था। इंजन फेल होने से दो घंटे तक ट्रेन रुकी रही। उधर से गुजर रही मालगाड़ी को रोक कर उसका इंजन गंगा गोमती में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। यही वजह रही कि बछरावां और रायबरेली स्टेशन पर यह ट्रेन सवा दो घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार की रात लखनऊ जिले के कनकहा और मोहनलालगंज स्टेशनों के बीच घटी। गंगा गोमती एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर लखनऊ से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉपेज बछरावां और उसके बाद रायबरेली स्टेशन होता है। कनहका और मोहनलालगंज के बीच इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन को चलाना संभव नहीं है। कंट्रोल मैसेज के जरिए आसपास के स्टेशनों को जानकारी दी गई। दूसरा इंजन मंगाने के लिए लखनऊ और रायबरेली स्टेशन को भी अवगत कराया गया।

इससे पहले कि दूसरे इंजन की व्यवस्था होती, पता चला कि एक मालगाड़ी मोहनलालगंज पहुंच रही है। मालगाड़ी का इंजन लगाकर गंगा गोमती चलाने को कहा गया। मोहनलालगंज स्टेशन पर मालगाड़ी पहुंची तो उसका इंजन अलग करके घटनास्थल लाया गया, जहां गंगा गोमती एक्सप्रेस में लगाकर ट्रेन चलाई गई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। मालगाड़ी के पहुंचने के बाद उसका इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें