रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने रविवार को सलोन कस्बे में होटलों और रेस्टोरेटों में जांच अभियान चलाया। टीम को बटोही रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली। इस पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके अलावा एक होटल में पनीर और दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर नाथ यादव की टीम ने बटोही रेस्टारेंट का निरीक्षण किया। यहां पर किचन और बाथरूम में गंदगी मिली। इस पर नोटिस जारी किया मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सलोन नगर के परशदेपुर रोड स्थित मौर्या टी स्टॉल से पनीर का नमूना लिया गया है। वहीं एक अन्य व्यवसायी के यहां दूध का नमूना भरा गया है। उन्होंने बताया कि पनीर और दूध के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बताया कि मिलावट के विरुद्ध शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।