फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव और राजू सोनार की दो करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को भदोखर थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव की कुर्क गई संपत्? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की पुलिस ने रविवार को जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव और शातिर अपराधी राजूू सोनार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दोनों अपराधियों की दो करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई। डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वीरेंद्र के खिलाफ 15 और राजूू सोनार के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों अपराधियों ने यह संपत्ति अपराध के जरिए अर्जित की थी। एक माह में सदर कोतवाली पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।
पिछले माह गोरा बाजार के रहने वाले एवं शातिर अपराधी सद्दन घोषी की भी डेढ़ करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई थी। शहर क्षेत्र के शाह टोला मुरइयापुर निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू सोनार पुत्र शिव नारायण रस्तोगी उर्फ भोला रस्तोगी की चल अचल-संपत्ति कुर्क की गई।
विज्ञापन

सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सदर कोतवाल अतुल सिंह, किला बाजार चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की तरफ से डुगडुगी भी पिटवाई गई।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी राजू सोनार की एक आवासीय भवन (दो मंजिला) को कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत 90 लाख रुपये है। एक एसयूवी 500 वाहन संख्या यूपी 32 जीबी 2244 को भी कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत 15 लाख 10 हजार रुपये है।
परिवारीजनों ने कुर्की की कार्रवाई पर मोहलत मांगी, लेकिन पुलिस ने खारिज कर दिया। भदोखर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मुंशीगंज निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव पुत्र रामानंद यादव की भी चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई। इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थानेदार राम आशीष उपाध्याय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि डीडीसी सदस्य वीरेंद्र यादव के नाम से शहर के अहमदपुर नजूल में एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन है, जिसे कुर्क किया गया है।
इसके अलावा 18 लाख कीमत की दो स्कार्पियो व 50 हजार रुपये की कार को कुर्क किया गया है। डीडीसी सदस्य के भाई विनय यादव को कुर्क की गई संपत्ति की फर्द सौंपी गई है।
शाह टोला मुरइयापुर निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू सोनार के खिलाफ सदर कोतवाली में, लापरवाही से मृत्यु, विस्फोटक अधिनियम, मिनी गुंडा एक्ट, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, धारदार हथियार से हमला व मारपीट करना, गालीगलौज, धमकी, नुकसान पहुंचाना, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, एससीएसटी एक्ट ,बलवा, जुआ अधिनियम व लूट के 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
नई बस्ती मुंशीगंज निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव के खिलाफ 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें भदोखर थाने में बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी, लोकसेवक के साथ मारपीट, नुकसान पहुंचाना, लूट, बरामदगी, धोखाधड़ी, मिनी गुंडा एक्ट, गुंडा एक्ट, एससीएसटीएक्ट, गैंगस्टर एक्ट, बलवा व धमकी के केस दर्ज हैं। सदर कोतवाली में बलवा, घर में घुसकर मारपीट और लालगंज कोतवाली में बलवा, हत्या की कोशिश व गैंगस्टर एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत जिले के दो शातिर अपराधियों वीरेंद्र यादव और राजू सोनार की दो करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति इन्होंने अपराध के जरिए अर्जित की थी। अन्य अपराधियों के खिलाफ भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।- श्लोक कुमार, एसपी

राजू सोनार। - फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को भदोखर थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव का कुर्क किया गया ?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को शातिर अपराधी राजू सोनार की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के दौरान परेशान परिव?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को शातिर अपराधी राजू सोनार की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए शाहटोला पहुंच?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को शातिर अपराधी राजू सोनार की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के दौरान पीटी जाती डु- फोटो : RAIBARAILY

वीरेंद्र यादव, डीडीसी सदस्य।- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को शातिर अपराधी राजू सोनार की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के दौरान घर पर नोटिस ?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में रविवार को शातिर अपराधी राजू सोनार की कुर्क किया गया चार पहिया वाहन।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें