फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम पहुंचने पर दुकानों के शटर बंद कर भागे व्यापारी

विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर जांच करती एफएसडीए की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर विकास क्षेत्र में शुक्रवार को एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारियों ने तो अपनी दुकानें बंद करके भाग गए या फिर उसके अंदर ही दुबके रहे। इस दौरान कई दुकानों से तेल का सैंपल लिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय व अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ शुक्रवार को जायस नगर एवं बहादुरपुर कस्बे पर छापा मारा। टीम ने कई दुकानों पर खाद्य पदार्थ व तेल की जांच की। मौजूद लोगों को मिलावटी खाद्य वस्तुओं से बचने की सलाह दी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी भी वस्तु के तलने के लिए उतना ही तेल प्रयोग करें, जितना उसके लिए जरूरत हो। बार-बार एक ही तेल को गरम करने से उसमें हानिकारक पदार्थ बढ़ जाते हैं, जो कि स्वस्थ के लिए घातक है। इस दौरान खाद्य निरीक्षक सिद्धार्थ एवं रश्मी प्रभा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें