फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद गंगा नदी में मिला किशोर का शव, दोस्तों संग नहाते समय डूब गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। गंगा नदी में डूबे किशोर का शव शुक्रवार को चौथे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। सरेनी थाना क्षेत्र के सरांय बैरिया खेड़ा गांव निवासी जयशंकर त्रिवेदी का बेटा आशीष (16) मंगलवार को गेगासो गंगा घाट पर दोस्तों संग नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय वह नदी में डूब गया था। फायर ब्रिगेड व गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर आशीष की खोज की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। परिवारीजनों ने पुलिस से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव खोजने की मांग की थी। पिछले चार दिनों से शव का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था।
गेगासो चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम किशोर के शव को कटरा गांव निवासी गोविंद ने नदी के किनारे देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त आशीष के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें