फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चार युवकों ने ढाबे पर खाया खाना, पैसा मांगा तो संचालक पर चढ़ा दी कार; सड़क पर करते रहे स्टंट

Fri, 17 Jan 2025 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में चार युवकों ने ढाबे पर खाना खाया। पैसा मांगा तो संचालक पर कार चढ़ा दी। लोगों ने दौड़ाया तो सड़क पर स्टंट करते रहे। एक आरोपी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
घायल ढाबा संचालक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में स्थित ढाबा में शुक्रवार की रात चार युवकों ने पहुंचकर खाना खाया। ढाबा संचालक ने पैसा मांगा तो उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे कर सवारों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो एक युवक को पकड़ लिया। तीन फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ढाबा संचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

पैसे मांगने पर मारपीट पर आमादा हो गए

थाना क्षेत्र के डिंडोली गांव में हाईवे के किनारे स्थित कल्लू ढाबा में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार सवार चार युवक खाना खाने आए थे। ढाबे पर खाना खाने के बाद ढाबा संचालक ने जब युवकों से खाने के पैसे मांगे तो है विवाद करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। 

विज्ञापन


हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो कार सवार युवकों ने ढाबा संचालक सुरेश सुरेश सिंह निवासी डिडौली पर कार चढ़ा दी। इससे ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं ग्रामीणों के दौड़ने पर भागे कार सवार युवक हाईवे पर काफी देर तक स्टंट करते रहे। इस पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाया तो कार सवार एक युवक पकड़ में आ गया और तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने लेकर गई और वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कर सवार चारों युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस फरार हुए तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें