फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भीख गांव में सियार के हमले में चार साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
सियार के हमले में जान गंवाने वाला मासूम अभय। - फोटो : सियार के हमले में जान गंवाने वाला मासूम अभय।
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के भीख गांव में शुक्रवार सुबह चार वर्ष के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार का चार वर्ष का पुत्र अभय कुमार शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर नाले के पास गया था, जहां सियार ने उस पर हमला कर दिया। परिजन गंभीर हालत में जगतपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां, हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया।गांव के महेश यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान शाम को बच्चे की मौत हो गई। मामले में सीएचसी के चिकित्सक लाइक अहमद ने बताया कि एक बालक घायल अवस्था में आया था। किसी जानवर ने हमला किया था। हालत गंभीर थी। रेंजर रवि भारती का कहना है कि गांव में टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें