फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में भर्ती कराए गए चार मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को चार मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीज मेडिसिन विभाग और एक हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे अरसे बाद एम्स में नौ जुलाई को 300 बेड का अस्पताल शुरू किया गया जिसमें 150 बेड विभिन्न गंभीर मरीजों के लिए रखे गए हैं जबकि 150 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। दो दिन तक कोई भी बाहरी पेशेंट भर्ती होने के लिए नहीं पहुंचा।
हालांकि एमबीबीएस की एक छात्रा को समस्या होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार को एम्स में चार मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीजों को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। एक मरीज को हड्डी की समस्या होने पर हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एम्स में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा मिलने के बाद अब पड़ोसी जिलों के मरीजों को लखनऊ व अन्य बड़े शहरों में इलाज के लिए दौड़ लगाने से निजात मिल गई है। पड़ोसी जिलों अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, फतेहपुर व प्रतापगढ़ आदि जिलों के मरीजों को इलाज में आसानी होगी। जल्द ही सर्जरी की सुविधा मिलने के बाद मरीजों को और बेहतर सहूलियतें मिलनी शुरू हो जाएंगी।
जनरल मेडिसिन, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी, दंत चिकित्सा, चर्मरोग, मनो चिकित्सा, यूरोलाजी, न्यूरो सर्जरी, वास्कुलर सर्जरी, शिशु चिकित्सा सर्जरी, तंत्रिका विज्ञान, फिजिकल मेडिसिन व रिहैबिलिटेशन आदि की सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं।
एम्स के अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव उपाध्याय ने बताया कि एम्स में चार मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मरीज मेडिसिन विभाग और एक मरीज हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी मरीज आएंगे उन्हें भर्ती कराकर बेहतर इलाज की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें