फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात कर दिए गए चार हड्डी रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा लालगंज क्षेत्र के दो लाख लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि जहां पर चिकित्सकों की जरूरत है, वहां पर डॉक्टर नहीं है। जहां पर पहले से ही चिकित्सकों की तैनाती है, वहां पर अन्य चिकित्सकों को भी अटैच कर दिया गया। लालगंज तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजूरगांव में हड्डी का डॉक्टर ही नहीं है। यहां विशेषज्ञ के रूप में डॉ. एमपी सिंह की तैनाती की गई थी। बाद में उन्हें भी जिला अस्पताल से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहलेसे ही हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह व डॉ. डीपी सरोज की तैनाती थी। अभी हाल में ही शासन ने एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण पाल को भी तैनात कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा सीएचसी खजूरगांव के अंतर्गत आने वाली दो लाख आबादी को उठाना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं। डॉक्टरों के न होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय की भागदौड़ करनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार की देहात क्षेत्र के अस्पतालों में रोगियों को बेहतर इलाज दिलाने की मंशा भी तार-तार हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. एमपी सिंह की तैनाती हुई थी। ज्वॉइन करने के बाद डॉक्टर अस्पताल नहीं आए। पता करने पर अस्पताल से जानकारी दी गई कि वह जिला अस्पताल में अटैच किए गए हैं। पोस्टिंग के बावजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में न आने से आसपास के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी संतोष शर्मा, पवन सिंह, राजेश सिंह, मो. शमीम, रवींद्र नाथ मिश्रा, अनिल यादव, कमलेश यादव व शिवप्रकाश तिवारी का कहना है कि मरीजों को परेशानी हो रही है। जल्द मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों की संबद्धता शासन से अपर निदेशक के स्तर से होती है। उनके स्तर से जिला अस्पताल में किसी भी डॉक्टर की संबद्धता नहीं की गई है। जहां पर चिकित्सकों की कमी है, वहां पर जल्द चिकित्सकों की तैनाती कराने का प्रयास किया जाएगा।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
जिला अस्पताल में चार हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। शासन से अभी हाल में ही एक अन्य चिकित्सक की तैनाती की गई है। डॉ. एमपी सिंह को भी शासन से जिला अस्पताल में अटैच किया गया है।- डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें