फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत चार की मौत

Sat, 18 Feb 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर कोहरे के चलते रोडवेज बस ने बाइक सवार दो श्रमिकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के तेज रफ्तार पिकअप ने एक महिला समेत दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सतांव प्रतिनिधिके अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी हंसराज (18) पुत्र ननकू और बाल्हेश्वर (18) पुत्र महादेव भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों शनिवार तड़के बाइक से भट्ठे पर जा रहे थे।
विज्ञापन


अटौरा चौकी के पास रायबरेली से कानपुर की तरफ जा रही रायबरेली डिपो की बस ने कोहरे के चलते दोनों को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हंसराज और ननकू की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी डॉयल 100 पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी।

इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक हंसराज अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटी शालिनी (10), बेटा शैलेंद्र (6) और शैलेश (दस माह) को छोड़ गया है। वहीं मृतक बाल्हेश्वर अपने पीछे पत्नी आरती, दो साल की बेटी रूबी को छोड़ गया है। थानेदार पन्नेलाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार गूढ़ा गांव के रमेश चंद्र गोलदार टहलने और प्यामखेड़ा मजरे गूढ़ा गांव की जनक दुलारी (40) पत्नी रामनाथ शनिवार सुबह खेत के लिए निकली थी। हैदरगढ़ की ओर से आ रही पिकअप ने रमेश चंद्र को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और घटना स्थल से कुछ दूरी पर जनक दुलारी को भी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेशचंद्र को बछरावां सीएचसी के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जनकदुलारी के दस बच्चे हैं। गांव वाले भी इस घटना से गमगीन हैं। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया। थानेदार अरविंद सरोज का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें