रायबरेली। रेस्टोरेंट संचालक ने पूर्व मंत्री की पत्नी व उनके सहयोगियों पर होटल का सामान चोरी से बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी शशांक गुप्ता ने बताया कि ऊंचाहार के सवैया तिराहे पर एक पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी के मकान में रेस्टोरेंट के चलाते थे। उनके व पूर्व मंत्री की पत्नी के बीच 11 साल का एग्रीमेंट हुआ था।
आरोप है कि अप्रैल में पूर्व मंत्री की पत्नी व उनके कारिंदों ने रेस्टोरेंट में ताला लगा लिया और कर्मचारियों को गाली गलौज कर भगा दिया। रेस्टोरेंट में उनका लगभग 65 लाख रुपये कीमत का सामान रखा हुआ है, जिसे धीरे-धीरे चोरी कर पूरे डींगुर गांव के एक कबाड़ी के हाथ बेचा जा रहा है। ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में बिजली का बिल व किराये को लेकर विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।