फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे जमालपुर गांव निवासी शिव बहादुर मौर्या (55) पुत्र रामबली मौर्या मिल एरिया क्षेत्र के अंतर्गत एक मिल में ड्यूटी करता था। शुक्रवार की शाम मिल के पास ही किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शिव बहादुर की मौत से पत्नी रज्जो और बेटा अनित, सर्वेश, धर्मेश, सूरज के आंसू नहीं थम रहे हैं। मिल एरिया थानेदार हरिश्चंद्र प्रजापति का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे युवक समेत दो घायल
सलोन। अपनी शादी का निमंत्रण देकर घर वापस आ रहे युवक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आननफानन दोनों युवकों को सलोन पीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पृथ्वीपुर निवासी पुताई लाल (22) पुत्र राजाराम अपनी शादी का कार्ड देने ऊंचाहार रिश्तेदारी में गया था। शनिवार सुबह सलोन ऊंचाहार रोड पर आशियाना नगर के समीप सलोन से बसंतगंज की ओर जा रहे नफीस (55) पुत्र अब्दुल मजीद की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवारीजनों को फोन करने के बाद घायलों को सलोन पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घायल युवकों का इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि पुताई लाल की पांच अक्टूबर को शादी है। अपने शादी का कार्ड ऊंचाहार रिश्तेदारी में देने गया था। कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि घायलों को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें