फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बताएं, अमेठी के विकास के लिए क्या प्रस्ताव दिया

Thu, 09 Jul 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला।
विज्ञापन


मोदी सरकार पर अमेठी का विकास न कराए जाने के मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल बताएं कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार को क्या प्रस्ताव भेजा है।

वह झूठे आरोप मढ़ना बंद करें, जनता सब जानती है। राहुल अमेठी के विकास के लिए खुद गंभीर नहीं हैं।


  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के रनवे विस्तार के सवाल पर कहा कि इसके लिए जमीन चाहिए। जमीन देने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार का है। जमीन के लिए सरकार से बात की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के सवाल पर यह कहते हुए चुप्पी साध ली कि वह इग्रुआ का निरीक्षण करने आए हैं। वह कोई राजनीतिक दौरे पर नहीं आए हैं।

 इग्रुआ का निरीक्षण करने के बाद मंत्री से मीडिया ने सवाल किया कि राहुल गांधी आरोप लगाया करते हैं कि मोदी सरकार अमेठी का विकास नहीं करा रही है। भेदभाव बरत रही है।

 इस पर उन्होंने जवाब दिया कि राहुल पहले तो बताएं कि अमेठी के विकास के लिए उन्होंने अब तक केंद्र सरकार को क्या प्रस्ताव सौंपे और उस पर क्या नहीं हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार विकास के मामले में भेदभाव नहीं करती है। कहा कि इग्रुआ में रनवे का विस्तार किया जाना है, लेकिन जमीन दिए जाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार का है।
विज्ञापन


रनवे के विस्तार के लिए जमीन को लेकर प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। जमीन मिलने पर रनवे का विस्तार कराया जाएगा। रनवे विस्तार होने से प्रशिक्षु पायलटों का इसका और लाभ मिलेगा।         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें