फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रधानमंत्री की अपील के बाद साइकिल से दफ्तर पहुंचे डीपीआरओ

Thu, 14 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री की पहल पर साइकिल से विकास भवन ​स्थित दफ्तर पहुंचते डीपीआरओ सौम्य शील सिंह। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर डीपीआरओ सौम्यशील सिंह साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे। डीपीआरओ की सलाह पर बाबू शैलेंद्र पांडेय भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। सभी कार्यालयों में इसकी चर्चाएं रहीं। अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचने के मूड में हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अब केवल सरकारी नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि हर अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने का संकल्प लें। ऊर्जा बचत के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। डीपीआरओ के इस कदम को विकास भवन के अन्य अधिकारियों ने सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें