फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी थमी वाहनों की रफ्तार

Fri, 02 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीणअंचल तक छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्दी के तेवर से लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। लगातार जिले में तीसरे दिन भी कोहरे के धुंध छाई रही। बीते दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को तो हालात और भी खराब रहे। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


ट्रेनें जहां आठ से लेकर 11 घंटे तक लेट रहीं, वहीं रोडवेज की बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। यही नहीं सड़कों पर वाहनों की हेडलाइन जलाने के बाद भी मुश्किल से रास्ता दिख रहा था। ऐसे में मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

कोहरे के कारण रेल यातायात पर प्रभावित होने के कारण मुसाफिरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जम्मूतवी से राजेंद्र नगर (अर्चना एक्सप्रेस) आठ घंटे, अमृतसर से हाबड़ा (पंजाब मेल) तीन घंटे, हाबड़ा से अमृतसर (पंजाबमेल) साढ़े तीन घंटे, वाराणसी से देहरादून (जनता एक्सप्रेस) 45 मिनट, चोपन से बरेली (त्रिवेणी एक्सप्रेस) 10 घंटे, प्रतापगढ़ से लखनऊ पैसेंजर चार घंटे, लखनऊ से प्रयाग पैसेंजर 11 घंटे, लखनऊ से वाराणसी (इंटरसिटी एक्सप्रेस) तीन घंटे और नई दिल्ली से पुरी (नीलांचल सुपर फास्ट) 11 घंटे लेट रही। इसके अलावा अन्य तमाम ट्रेन भी देरी से आईं।
विज्ञापन


यही हाल रोडवेज की बसों का भी रहा। रेलवे और बस स्टेशन पर मुसाफिरों को पूरे दिन इंतजार करते देखा गया। अलाव का कोई इंतजाम न होने के कारण यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कंबल व शॉल में लिपटे रहे, वहीं कई लोगों ने चाय की दुकानों और होटलों में जल रही भट्टियों में हाथ सेंक कर समय बिताया।

मुकेश कुमार, सुरेश त्रिवेदी, अवनीश सिन्हा, अमित सिंह, फूलचंद्र अग्रहरि, मनोज त्रिवेदी, प्रवीण कुमार आदि यात्रियों ने कहा कि सर्दियों में ट्रेनों और बसों के लेट होने की समस्या आम है। यह जानते हुए भी स्टेशनों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

तीन दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज
रायबरेली। सर्दी के सितम से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को सर्दी और बढ़ गई। नतीजतन अलाव के बीच लोगों का दिन बीता। सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। इधर, तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। सुबह कोहरे की धुंध और बदली छाई थी। दोपहर बाद धुंध कुछ हटी, लेकिन सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

लोग घरों में ही दुबके रहे। जो लोग बाहर निकले, वह सर्दी से ठिठुरते दिखे या फिर अलाव तापते नजर आए। सर्दी बढ़ने के कारण लकड़ी और कोयले की बिक्री बढ़ गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहर में कई अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें