फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना आफत, हादसों में तीन लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार सुबह भीषण कोहरा लोगों के लिए आफत बन गया। कोहरे के चलते सलोन, जगतपुर और तिलोई क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, जायस थाना क्षेत्र के पूरे बघेल गांव की रहने वाली रेखा देवी (35) पत्नी राकेश सिंह कई लोगों के साथ आटो से सलोन जा रही थी। बरवालिया मोड़ के पास सामने आ रहे ट्रक को देखकर चालक ने ऑटो में अचानक ब्रेक लगा दिया।
जिससे रेखा देवी सड़क पर गिर गई और सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फक्कड़ दास कुटी के पास घने कोहरे के चलते गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पूरे रिसाल मजरे केवलपुर बरेथा निवासी गुरुदीन (26) की मौत हो गई।
बाइक में पीछे बैठे सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार, मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई-मोहनगंज मार्ग पर बाइक और पिकअप में टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सैंबसी गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र बाबादीन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार पासी पुत्र मातादीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें