रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत समेत पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त होने के कारण नहीं आएंगी। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (अप-डाउन) लखनऊ तक ही चलेगी। इस ट्रेन को लखनऊ से प्रयागराज के बीच निरस्त किया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी शुक्रवार को नहीं आएगी।
बृहस्पतिवार को शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस-देहरादून जनता मेल निरस्त रही। जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस सवा चार घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सवा तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल, सहारनुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने तीन घंटे, चंडीगड़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि माघ मेला की वजह से वंदेभारत निरस्त है, वहीं कोहरे की वजह से बाकी ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।