फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के लिए 12 से चलेंगी पांच स्पेशल बसें

Wed, 11 Jan 2017 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
इसी माह शुरू होने वाले माघ मेले में स्नानार्थियों को इलाहाबाद आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके मद्देनजर रायबरेली डिपो की ओर से 12 जनवरी से पांच विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद में तीन दिन बाद पौष पूर्णिमा से माघ मेले की शुरूआत होगी। पुण्य की आस में जिले से भी तमाम लोग गंगा स्नान के लिए इलाहाबाद जाते हैं। सबसे ज्यादा लोग मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्री पर स्नान करने के लिए लोग जाते हैं।

इसे देखते हुए डिपो की ओर से इलाहाबाद के लिए पांच स्पेशल बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एके त्रिपाठी ने बताया कि 12 जनवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सभी चालकों और परिचालकों को नियमित ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर रोडवेज ने मंगलवार से रायबरेली और गदागंज के बीच नई बस का संचालन शुरू किया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी एके त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने बताया कि बस शाम पांच बजे रायबरेली से रवाना होगी।

फिर दरीबा, करकसा और मुराईबाग होते हुए गदागंज पहुंचेगी। यहां रात रुकने के बाद सुबह 7.30 बजे फिर इसी रूट से रायबरेली के लिए निकलेगी। उन्होंने बताया कि करकसा, दरीबा समेत रूट पर पड़ने वाले अन्य गांवों के ग्रामीणों द्वारा इस बस को चलाने की मांग काफी दिन से की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें